कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन के ग्राम राजपुर में मानवीय प्रेरणा महिला लघु उद्योग नाम से पुष्टाहार इकाई की स्थापना की गई, जिसका उदघाटन कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक तथा तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने किया। मुख्य विकास अधिकारी आर एन सिंह ने बताया कि विकास खंड हसेरन से 300 स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रति समूह धनराशि 30 हजार का अंशदान किया गया है। जिसमे सत्तासी लाख बांसठ हजार रूपए का व्यय किया गया है,जिसमें जेनरेटर, स्टेबलाइजर, विद्युत संयोजन, अनाज क्रय, ऑपरेटिंग व्यय आदि शामिल हैं। इस इकाई का संचालन एओपी में सदस्य महिलाओं द्वारा किया जाएगा। प्लांट इकाई की उत्पादन क्षमता पांच मीट्रिक टन प्रति दिवस है। महिलाओं द्वारा आठ घंटे की दो शिफ्ट में कार्य किया जाएगा। पारिश्रमिक के रूप में छह से आठ हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। अर्जित आय से अंश दान करने वाले समूहों को लाभांश दिया जाएगा। प्लांट से उत्पादित पुष्टाहार को हसेरन के 132 तथा तिर्वा के 304 आंगन बाड़ी केंद्रों में सप्लाई किया जाएगा। डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने इस पुष्टाहार इकाई में आंगन बाड़ी केंद्रों को सप्लाई की जाने वाले विभिन्न पुष्टाहार रेसिपी का उत्पादन किया जाएगा। जिसमें छह माह से तीन वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों हेतु आटा, बेशन, हलवा, बरफी प्रीमिक्स दलिया मूंग खिचड़ी आदि रेसिपी तैयार की जाएगी। प्रत्येक पुष्टाहार इकाई के संचालन हेतु बीस सदस्य समिति में शामिल किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने देश वा प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। सांसद सुब्रत पाठक ने मोदी योगी के डबल इंजन सरकार के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने उपस्थित लोगो को भरोसा दिया कि जब आपको हमारे सहयोग की आवश्यकता पड़े मैं चौबीस घंटे मौजूद रहूंगा। उपस्थित अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य का स्वागत पूर्व प्रधान मनोरमा देवी ने किया। प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य जिला पंचायत सदस्य शिल्पी भारती बी डी ओ ओ हसेरन जय किशन दोहरे डी सी मनरेगा दया राम यादव भूमि विकास बैंक तिर्वा के। अध्यक्ष भरत पाल सिंह ग्राम प्रधान शेखर सागर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।