कन्नौज:-

हसेरन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कन्नौज जिला अध्यक्ष राम जी अग्रवाल, सुशील दुबे महामंत्री, रतन गुप्ता जिला महामंत्री ने हसेरन पहुंच कर व्यापार मंडल का गठन कराया, जिसमें व्यापारियों की राय से शिवम गुप्ता हसेरन व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, सुनील मिश्रा को महामंत्री, राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी को माला पहनाकर प्रमाण पत्र दिया गया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।