कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन के कंपोजिट विद्यालय कलसान में कुछ माह पूर्व चिन्हित बच्चों को उपकरण प्रदान किए गए। बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उपस्थित लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है तथा राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही हैं। उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य ने कहा कि प्रदेश की लोक प्रिय सरकार में ब्राह्मण से लेकर बाल्मिकी समाज तक के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। कार्यक्रम में 178 बच्चों को 294 उपकरण के रूप में ट्राई साईकिल व्हील चेयर, छोटी व्हील चेयर, सी सी पी चेयर, वैशाखी आदि शामिल रहे। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने मौजूद लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से जिला समन्वयक विश्वनाथ शर्मा व दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
