कन्नौज:-
हसेरन में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई का गठन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हसेरन का त्रिवार्षिक अधिवेशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसेरन में आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी श्याम सिंह ब्लाक अध्यक्ष सौरिख एवं पर्यवेक्षक सौरभ कुमार की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अरविन्द कुमार पाठक सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर अध्यक्ष, विनय कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसेरन मंत्री, अशोक कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवारी कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र यादव, जिला मंत्री सुनील राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अजय पाल सिंह, प्रादेशिक मंत्री योगेंद्र यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, जिला मंत्री बृज पाल सिंह भदौरिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, हसेरन मंत्री सुरेश चंद्र, सौरिख ब्लाक अध्यक्ष नीरज यादव, यूटा ब्लाक अध्यक्ष अमित स्वर्णकार, दिनेश प्रताप सिंह, चक्रधर सिंह, बृजेश त्रिपाठी, देवेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
