कन्नौज:-
शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीवाली को लेकर लोगो ने खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ मिलकर पर्व मनाया।
सुबह से ही महिलाओं ने घरों की सफाई, कच्चे मकानों की लिपाई पुताई कर घरों को रंग रोशन कर दिया है। घरों पर स्वनिर्मित मिठाई का स्वाद ही कुछ और है। मकानों पर रंग बिरंगी झालरों की सुंदरता देखते ही बनती है। बच्चे पटाखों का आनंद लें रहे है। सारा वातावरण ही देखते बनता है। घरों के अलावा देवस्थान भी पूरी तरह से सजा दिए गए हैं। हसेरन, बिलंदपुर, खरगपुर, राजपुर, खडिनी, मढपुरा, सकतपुर आदि स्थानों से पर्व मनाने की खबरें मिली है।
