कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन के ग्राम बिलन्दपुर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आयोजक के कड़े निर्देशों का अनुपालन किया गया। कथा व्यास पंडित विमलेश त्रिपाठी निराला ने विधिवत पूजन करवाया। परीक्षित वीरपाल सिंह पाल व धर्म पत्नी रेशमवती ने सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न होने की अनुनय विनय की। इस सुअवसर पर ग्राम के सभी नर नारियां उपस्तिथ रहे।