कन्नौज:-
हसेरन क्षेत्र के बिलंदपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ में भक्त ध्रुव और प्रह्लाद जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक आचार्य विमलेश त्रिपाठी ने भक्त ध्रुव के जन्म की कथा कही। कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मे आचार्य भक्त ध्रुव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कथा में बताया भक्त अपने पर आ जाए तो भगवान को आने पर विवश कर देता है। भक्त ध्रुव ने कठोर आराधना तपस्या कर भगवान को प्राप्त किया। इसके बाद सरस कथावाचक त्रिपाठी ने भक्त प्रहलाद की कथा को बड़े ही सुन्दर लयबद्ध तरीके से रसपान कराया। अंत में गोविंद जय जय गोपाल जय जय करतल ध्वनि से संकीर्तन किया। परीक्षित वीरपाल सिंह पत्नी रेशम देवी ने आरती पूजन कर प्रसाद वितरण कराया। प्रमुख रूप से मदन पाल सिंह, जय सिंह पाल, अजित सिंह, रमन पाल, अमितपाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
