कन्नौज:-
बिलन्दपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सरस विद्वान कथावाचक पंडित विमलेश त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का नयनाभिराम आकर्षक ढंग से वर्णन किया।
कथा वाचक विमलेश त्रिपाठी निराला ने कहा कि जब पृथ्वी पर अनाचार अत्याचार बढ़ जाता है तो प्रभु अवतरित होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता पिता को संकट से अपनी बाल लीलाओं से मुग्ध किया। देवराज इन्द्र के अहंकार को समाप्त किया। गोवर्धन पूजा पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से विधिवत पूजन अर्चन किया गया। महिलाओं ने जमकर झूमकर नृत्य किया। युवा वर्ग भी झूमने से अपने को नहीं रोक सका, जमकर झूमे। परीक्षित वीरपाल सिंह पाल पत्नी सहित आरती पूजन कर प्रसाद वितरण कराया। प्रमुख रूप से अमित कुमार उर्फ कल्लू भैया, विवेक पाल, अरुण पाल, गोपाल गुप्ता सहित भारी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।
