कन्नौज:-
हसेरन क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार बड़े ही श्रद्धा उल्लास के बीच मनाया गया। हर साल की तरह लोगों ने अपने भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में आतिशबाजी चलाई और दीपक जलाये। बच्चो ने फुलझड़ी, चरखी, राकेट, पटाखे चलाकर लुत्फ उठाया। देर रात तक तेज धमाकेदार गोलों की तरह आवाज सुनाई देती रही।
आतिशबाजी का भरपूर आनंद लें रहे बच्चो का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई घर रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था मानो भगवान राम के स्वागत में सब लोग तैयार हो। रंग बिरंगी झालरों की अनूठी सुंदरता निहारते ही बन रही थी। दीप जलाने से पहले विधिवत गणेश जी, कुबेर व लक्ष्मी जी का पूजन अर्चन किया गया, इसके बाद दीप प्रज्वलित किए गए। कहीं भी अंधेरा न रहे का ध्यान रखते हुए दीपक रखे गए। इष्ट का भोग लगाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया गया। सभी लोग एक दूसरे से गले मिले व अपने से बड़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एक पुरानी रूढ़िवादी परिपाटी पर चलते हुए जगह-जगह जुओं के फड़ लगे देखे गए जोकि हमारे समाज के लिये बहुत ही हानिकारक है। खासकर युवा इस लत के बुरी तरह शिकार होते जा रहे है। जुंआ में सारी रात लोग अपने भाग्य को आजमाते रहे। इस परम्परा को कुछ युवाओं ने खत्म करने की आवाज उठाई है। आगे आने वाले समय में क्या होता है यह समय पर निर्भर करता है। देर रात तक फिर एक बार घरों की सफाई की गई जो लक्ष्मी जी के आगमन का संदेश दे रहा था। अलख सुबह हर घर में महिलाओं ने सूप खटका कर लक्ष्मी जी को घर पर आगमन का निमंत्रण दिया।
