कन्नौज:-
कस्बा हसेरन के ठाकुरद्वारा मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा मे भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। सरस कथा वाचक आचार्य विमलेश त्रिपाठी ने प्रहलाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया भक्त भगवान के भगवान भक्त के अधीन रहते हैं। भक्ति भाव से भक्त भगवान को यदि पुकारता है भगवान भी भक्तों की पुकार सुनकर दौड़ पड़ते हैं। भगवान को पाना है तो भगवान से प्रेम करो। भक्त प्रहलाद की मनमोहक कथा का वर्णन किया व अमृत रूपी भगवान की कथा का रसपान कराया। कथा में काफी संख्या में भीड़ उमड़ी।