कन्नौज:-
रजबहा में पानी छोड़े जाने के 10 घंटे बाद इमलिया गांव के सामने खांदी कटने से हजारों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। बीते दिनों तिर्वा रजबहा में पानी छोड़ा गया था। बीती रात इमलिया गांव के पास खांदी कट जाने से हजारों बीघा गेहूं, आलू और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। वहीं किसानों की माने तो उनका आरोप है कि तिर्वा रजबहा में सही तरीके से साफ सफाई किये बिना पानी छोड़ दिया गया जिससे पानी का दबाव बढ़ गया और 10 घंटे बाद खांदी कट गई और हजारों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी। अधिकारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ गयी है। किसानों द्वारा सूचना दिये जाने पर पानी रोका गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय राजपूत ने सरकार से किसानों को उचित मुआवजा राशि दिलवाए जाने की मांग की।
