भागवत कथा पांडाल में उपस्थित भक्तगण

कन्नौज:-
औरैया-कन्नौज बार्डर स्थित ग्राम धरमंगदपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा तृतीय दिवस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पंडित मनोज अवस्थी ने मानव जीवन के बारे में व भजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
मनोज अवस्थी ने बताया कि हमें उस परम पिता परमात्मा का स्मरण हर संभव तरीके से करना चाहिए। पूर्ण रूप से अपने जीवन की डोर को सौंप देना चाहिए। शत प्रतिशत विश्वास के साथ भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सुबह हम जरूर भूखे उठते हैं लेकिन शाम को परमात्मा भोजन देकर ही सुलाता है। मानव से लेकर जीव जंतु का भी ख्याल रखता है परम पिता परमात्मा। ये एक हम सब लोगों की मानसिकता बन गई है कि यदि काम बन गया तो हमारे कारण, यदि बिगड़ जाता है तो इसके जिम्मेदार भगवान है। हमें सुधार करने की जरूरत है। करतल ध्वनि से भजन “सीताराम-सीताराम निस दिन कहिए, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए” पर भक्तजन झूम उठे। परीक्षित डॉक्टर अशोक सिंह व सरोज देवी ने आरती पूजन कर प्रसाद वितरण कराया। कथा के प्रमुख आयोजक बिधूना की ब्लॉक प्रमुख गीता सेंगर व गोविंद प्रताप सिंह सेंगर ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से डॉक्टर एके सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, सकतपुर के प्रधान विवेक दुबे सहित भारी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।

कथा का रसपान करते भक्तगण