कन्नौज:-
नशा मानव जीवन को नष्ट करता – आचार्य विमलेश त्रिपाठी
कस्बा हसेरन के ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। नटखट नंदकिशोर की माखन चोरी की लीला का मनमोहक वर्णन किया। मां यशोदा बाबा नंद गोपाल के यहां बाल गोपाल कृष्ण कन्हैया की माखन चोरी की लीला का दृष्टांत सुनाया। आचार्य कथा वाचक विमलेश त्रिपाठी ने माखन चोरी की लीला के साथ गोवर्धन पूजा की कथा कही। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। व्यास जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। व्यास जी ने नशा मुक्त होने की बात कही। नशा मानव के जीवन को नष्ट कर देता है। नशा यदि करना है भगवान का भजन का नशा करो, भगवान कण-कण में व्याप्त हैं। व्यास मंच से आचार्य श्रीमद् भागवत कथा में मानव जीवन के ऊपर प्रकाश डाला। कथा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया।