कन्नौज:-
घर पर लगा बधाईयों का तांता
कस्बा नादेमऊ क्षेत्र के बलीदासपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह की धर्मपत्नी अनुभा सिंह जी को कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के तत्वावधान में राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पगड़ी पहनाकर व शील्ड एवं केतकी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
मोहम्मदी खीरी ,लखीमपुर जनपद वैसे तो साहित्यिक धरती कही जाती है परन्तु मोहम्मदी की धरती पर पहली बार इतना शानदार आयोजन केतकी व गोमती साहित्य रत्न सम्मान व कवि सम्मेलन के रूप में हुआ।
गिरिराज मैरिज लॉन के प्रांगण में आयोजित इस भव्य आयोजन में देश भर से आमन्त्रित कवि व कवयित्रियों को इन सम्मान से सम्मानित किया गया। गोपेश्वर उत्तराखण्ड से गीता मैंदुली, उत्तराखण्ड से ही बादल बाजपुरी, पीलीभीत से नीलेश कुमार, अयोध्या से अभिषेक त्रिपाठी, लखनऊ से वन्दना विशेष गुप्ता, सुमन आर्या ,गोरखपुर से सरिता सिंह, आजमगढ़ से श्वेता सिंह, सीमा सिंह, बरेली से रूचि गुप्ता, किरण प्रजापति,
कंन्नौज से अनुभा सिंह को क्रमशः गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदान किया। उंन्होने आयोजन की तारीफ करते हुये आयोजक गोविन्द गुप्ता व साथियो को बधाई दी।

आयोजन में विशेष सहयोग लव गुप्ता, श्यामू गुप्ता, गुरजीत सिंह,अमित गुप्ता, मानू गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, हरेंद्र वर्मा,अवनीश गुप्ता, ममता वर्मा, सोनम वर्मा, वन्दना गुप्ता, अनिल राज पुष्पराज, शिबम राठौर, दिलीप, मदन, प्रेम गुप्ता ,सनी गुप्ता, समीर ,अखिलेश गुप्ता, मृत्युंजय श्रीवास्तव, मयंक राठौर, अनुराग शुक्ल, मेराज खां, रामजी, योगेश, रामजी रस्तोगी सहित अनेक लोगो का रहा। आयोजन व संयोजन कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद का रहा। हमारे जनपद को अनुभा सिंह जैसी प्रतिभाओं पर गर्व है।