कन्नौज:-

हसेरन विकासखंड परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी जय किशन दोहरे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक तथा उप जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गरीब, विधवा, निराश्रित महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। गलन भरी ठंड को देखते हुए गरीबों को कंबल वितरण तहसील प्रशासन तथा तिर्वा विधायक का सराहनीय कार्य रहा। गरीब महिला पुरुष कंबल पाकर बहुत प्रसन्न हुए। मुख्य अतिथि के रूप में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत द्वारा सरकार के कार्यों को बताया गया , उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य सहित कानूनगो, लेखपाल उपस्थित रहे तथा सभी ग्राम पंचायतों से गरीब, विधवा व विकलांगों की सूची बनाकर 500 कंबलों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य, कंसुआ प्रधान सर्वेश शाक्य, बरौली प्रधान पति बृजेश राजपूत, दीपक राठौर, हुसैन नगर प्रधान राम किशोरी देवी सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।