कन्नौज:-
हसेरन विकासखंड परिसर में कृषि संबंधित कृषि निवेश मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को फसलों संबंधित, कृषि संबंधित, बीज संबंधित उत्पादन सहित कई आवश्यक जानकारी दी गई। कृषि निवेश मेला गोष्ठी में किसानों ने पहुंचकर जानकारी ली। हसेरन कस्बा के ब्लॉक परिसर में किसान गोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें गेहूं की फसल के बारे में अवगत कराया गया। कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसान गोष्ठी में राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी रामबाबू ने यूरिया छिड़काव पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि 2 किलो यूरिया छिड़काव करने से 1 बोरी यूरिया की पूर्ति की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पति पुष्पेंद्र शाक्य ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिला मुख्यालय से पहुंचे उप कृषि निर्देशक आईसी कटियार ने किसानों को यूरिया खाद के साथ साथ जिंक पोटाश आदि भी डालने पर जोर दिया।

प्रगतिशील किसान दीपेंद्र सिंह ने किसानों को बीज खाद व कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रचार प्रसार का पूरी तरह से अभाव दिखाई पड़ा, अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी रही। सूचना के अभाव में दूर दराज के किसान जानकारी से वंचित रहे।