हसेरन:-
ब्लॉक मुख्यालय की हसेरन ग्राम पंचायत की चौपाल का कार्यक्रम ग्राम प्रधान सीता शाक्य ने अपने ग्राम प्राथमिक विद्यालय रुपे का पुरवा में रखा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंकर हिस्सा लिया। खंड विकास अधिकारी जेएन दोहरे ने सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर जगदीश निर्मल ने अनेक प्रकार के रोग व उनके उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास विभाग से वरिष्ठ सुपरवाइजर उमाकांति ने कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यदि हमारे किसी कर्मचारी से कोई शिकायत है वे उनसे व्यक्तिगत तौर पर शिकायत कर सकते हैं। अन्त में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बालविकास कार्यकत्री अखिलेश शुक्ल ने ड्राई राशन वितरित किया। प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापक चक्रधर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य, कानूनगो ओपी दुबे, लेखपाल अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।