कन्नौज:-
हसेरन की निकटवर्ती ग्राम पंचायत राजपुर के पूर्व प्रधान समर्थकों सहित सपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत के समक्ष की।
राजपुर के पूर्व प्रधान डॉक्टर रमेश चंद्र प्रजापति अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चंद्र बाथम, मोहन लाल बाथम सहित श्याम बिहारी जाटव, हृदय राम कठेरिया, मोहम्मद उस्मान खान, रहमत खां, रमेश बैगा, किशोर नाथ बैगा, वीरपाल पाल, सुमित कुमार शाक्य, राजपाल प्रजापति, सर्वेश कुमार प्रजापति सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने सभी लोगों को विधिवत माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आलोककांत चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह राजावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य, नंदलाल बाथम आदि भाजपाई मौजूद रहे।