हसेरन:-
ब्लॉक मुख्यालय स्थित बी एल चिल्ड्रेन एकेडमी हसेरन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बटोरी। बच्चों के कार्यक्रम देख उप जिलाधिकारी बेहद खुश दिखे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी तिर्वा उमाकांत तिवारी ने सर्वप्रथम सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रबंधक स्टाफ ने बुके भेंट कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बच्चों ने देश प्रेम देवी गीत समाज को नई दिशा देने वाले गीत तथा नाटक प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्राओं ने झांसी की रानी नाटक प्रस्तुत किया जिस पर जोरदार तालियां बजीं। इस प्रस्तुति को सर्वाधिक सराहा गया। अंत में उप जिलाधिकारी तिर्वा ने अधयक्षीय संबोधन में बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपना लक्ष्य बनाकर अध्यन करने पर जोर दिया।अपने पुराने अनुभव बताते हुए कहा कि वह आज जिस पद पर है मित्रों का सराहनीय योगदान है। बच्चों द्वारा अच्छे प्रर्दशन को लेकर सारे स्टाफ को धन्यवाद दिया।

विद्यालय संरंक्षक राजेंद्र सिंह यादव, शरद यादव, प्रधानाचार्य डॉ अंकीत यादव तथा मदन लाल मैथ्यू ने मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी तिर्वा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रमुख रूप से हुसेननगर की प्रधान राम किशोरी देवी अमित यादव विनोद यादव अनिल पाल। श्री कृष्ण यादव शिक्षक नेता डॉक्टर अनिल आहूजा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।