कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन की ग्राम पंचायत अलीनगर में स्थित ब्राहिमपुर में नव निर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का सांसद सुब्रत पाठक तथा तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने फीता काट कर जनता को लोकार्पित किया।
सर्वप्रथम सांसद तथा तिर्वा विधायक ने संयुक्त रूप से सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्मल भारत के सपने को साकार रूप देते हुए गांव स्वच्छ सुलभ शौचालय निर्माण किया गया। ताकि जनता को खुले में शौच हेतु न जाना पड़े। जनता को तहसील के बेवजह चक्कर न लगाने पड़े इस हर ग्राम पंचायत में सचिवालय बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। परिवार रजिस्टर की नकल सहित जरूरी प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आज पूरा विश्व मोदी जी की। तरफ देख रहा है। जहां पाकिस्तान श्री लंका आदि देश भीषण महगाई की मार से बेहाल है। जहां जरूरी वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है।वही हमारे देश के प्रधान मंत्री देश की करोड़ों लोगो को निःशुल्क राशन देने का काम कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद सुब्रत पाठक ने त्वरित न्याय मिले सुविधा के अंतर्गत गांव गांव सचिवालय बनाने का महत्व पूर्ण कार्य किया है। पिछली तत्कालीन सरकारों ने गरीब जनता को ठगने लूटने का कार्य किया है। जब कि मोदी साकार ने किसान पेंशन समृद्धि योजना गरीबों को मुफ्त पांच लाख रुपए की इलाज सुविधा गरीबों पक्के मकान की सुविधा घर घर शौचालय निर्माण आदि सुविधाओं की सौगात दी है। एक लाख करोड़ रुपए की बेमानी संपति जब्त करने का काम किया है, जिससे विरोधी दलों के लोग गठबंधन में जुटे हैं। यदि मोदी सत्ता में आए तो जेल जाना पड़ेगा। लेकिन जहां विरोधी दलों का प्रयास है कि मोदी को सत्ता से रोको वही जनता पूरी तरह मोदी को सिरमौर बनाना चाहती है। स्वागत गीत उपस्थित महिला किरणेश ने मधुर स्वर में गाकर किया। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार शाक्य नीरज राजपूत शेखर सागर नंद किशोर सिंह राजपूत ने सांसद विधायक खंड विकास अधिकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तथा ब्लॉक प्रमुख कन्नौज का जोरदार माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद कुमार पटेल ने किया। प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य अमित कुमार गुप्ता पंचायत सचिव दिनेश कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता राघव दुबे सौ रिख चेयर मैन प्रातिनिधि ओमी चतुर्वेदी सहित सैकड़ों पुरुष महिलाए मौजूद रहे।