कन्नौज:-
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय रैली विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रैली निकाल शिक्षा का जन जागरण किया गया।
रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। रैली का प्रारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय हसेरन से हुआ। बच्चे हाथों में नारे लिखी पट्टिकायें लिए थे। जोरदार गगन भेदी नारे “पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की” “मेहनत करो चाहे मजदूरी, पढ़ना लिखना बहुत जरूरी” लगा रहे थे। रामलीला मैदान पहुंच रैली ने गोष्ठी का रूप लिया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। प्रमुख रूप से विनय कुमार, अमित कुमार स्वर्णकार, अनुराधा, नरेंद्र सिंह, अवनींद्र वाजपेई, संतोष कुमार, मंजेश कुमार, अखिलेंद्र, दीपक, उमेशचंद, अनुपम, रामचद्र, अमर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
