कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन के ग्राम गोपालपुर में आयोजित श्री मद भागवत कथा के अंतिम दिन कृष्ण सुदामा प्रसंग सुन कर भाव विभोर हो गए। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही उपस्थित भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विकास कुंज दिबियापुर के सरस कथावाचक आचार्य पुनीत जी ने “विद्या धन से बड़ा राम का नाम” पर विस्तार से बताया। जोर देते हुए कहा कि हमे अपने जीवन की डोर को प्रभु को सौंप देना चाहिए। “सीता राम सीता राम निस दिन कहिए, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए” करतल ध्वनि से संकीर्तन कराया। श्री कृष्ण सुदामा प्रसंग को बेहद विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया। इसी बीच महिला मोर्चा बीजेपी कन्नौज की जिला अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी सदस्य जिला पंचायत का लाव लश्कर के साथ आगमन हुआ। कथा व्यास को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्रीमती त्रिपाठी ने बेटियों की सुरक्षा पर उपस्थित लोगों से जोरदार मार्मिक अपील की। आश्वस्त किया कि गांव को विकास की मुख्य धारा से वरीयता के साथ जोड़ा जाएगा। अंत में जोरदार जय श्री राम, जय जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाते हुए वाणी को विराम दिया।

परीक्षित जगदीश चंद्र पत्नी उर्मिला देवी के साथ आरती पूजन कर प्रसाद वितरण कराया। प्रमुख रूप से लालाराम मिश्र, जनार्दन मिश्र, रमेश चंद्र मिश्र, ग्राम प्रधान नीरज राजपूत, भइया लाल वर्मा, गौरव सक्सेना सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे।