कन्नौज:-
हसेरन क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर हसेरन की ब्लाक प्रमुख सीमा पुष्पेंद्र सिंह शाक्य तथा खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। अमर शहीदों की अमर कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद निकटवर्ती ग्राम पंचायत हुसैननगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र महावीर विद्यालय जलालपुर राजपुर रहा। जहां बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने किया। उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी दिनेशचंद्र ने अमर शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डालते हुए अमर गाथा सुनाई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह शाक्य ने पंद्रह अगस्त पर विचार व्यक्त करते हुए बच्चो को निरंतर प्रगति के मार्ग पर चलने का शुभ आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय पर बनवारी लाल महाविद्यालय में ध्वजारोहण संरक्षक राजेंद्र सिंह तथा डालचंद्र इंटर कालेज लुखरिहा में प्रधानाचार्य डॉक्टर अंकित कुमार यादव ने किया।

इसके अलावा सत्यदेव आनंद विद्यापीठ इंटर कालेज, भारतीय जनता इंटर कालेज हसेरन, सुभाष इंटर कालेज नादेमऊ, महात्मा गांधी इंटर कालेज मढपुरा में विद्यालयों के प्रबंधकों ने ध्वज फहराया। पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय खरगपुर में विद्यालय की प्रधानाध्यापक पंकज सिंह ने शान से फहराया तिरंगा। बच्चों ने मनमोहक झांकियां निकाल राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए।