कन्नौज:-
किसानों ने किया सरकार का लाख लाख शुक्रिया
प्रदेश की लोकप्रिय सरकार द्वारा 33408 (तैंतीस हजार चार सौ आठ) पात्र किसानों के फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत कर्ज माफ कर ऐतिहासिक कदम व फैसला लिया है, जिसके दूरगामी असर आने वाले चुनाव में मिलेंगे। किसानों ने इस फैसले की मुक्त कंठ से सराहना की है।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरतपाल सिंह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही है। इससे किसान की समृद्धशीलता बढ़ेगी। श्याम जी राठौर ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस जनप्रिय लोक कल्याणकारी सरकार में आम आदमी खुश हैं। वास्तव में योगी जी राम राज्य की परिकल्पा को साकार कर रहे हैं। रिंकू तिवारी ने कहा कि यदि छुट्टा जानवरों से किसानों को सरकार निजात दिलाने का प्रयास करें तो आने वाले समय में इस लोक कल्याणकारी सरकार का कोई मुकाबला ही नहीं। मानसिंह वर्मा ने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मण से लेकर बाल्मिकी समाज तक का सम्मान व हित सुरक्षित है। सुभाष शाक्य ने कहा आज जो इस सरकार सुरक्षा के कवच में सुरक्षित रहने का मौका दिया है सरकार बधाई की पात्र हैं। इसके अलावा दलित समाज के बादाम सिंह, सियाराम दिवाकर, राजेश्वर दयाल कठेरिया ने सरकार की जन कल्याणकारी फैसलों का स्वागत कर प्रसन्नता जाहिर की है।