मंत्री ने लिया संतो का आशीर्वाद
यज्ञ स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

कन्नौज:-

  • हसेरन क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत मानस कथा मे भक्तों की भारी भीड़ रही। मानस रूपी ज्ञान गंगा में भक्तों ने भगवान की कथा का रसपान किया। अयोध्या धाम , कामदगिरि , झांसी , बनारस से आए संतो ने अमृत रूपी कथा का प्रसंग सुनाया। कथा सागर पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। हसेरन क्षेत्र के मढपुरा गांव मे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत मानस कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर बाद अयोध्या धाम से पधारे सरस कथा वाचक व्यास शशि भूषण दास जी महाराज ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कामतानाथ धाम कामदगिरि पीठ से पधारे मदन गोपाल महाराज जी ने भक्ति मय कथा का वर्णन किया । रामायणी व्यास झांसी से आए महेंद्र बनारस से आए देवेंद्र मिश्रा जी ने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विचार व्यक्त किए । कथा पंडाल में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ रही। जन कल्याण सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत विष्णु महायज्ञ मानस कथा के यज्ञशाला मे भक्तों ने पहुंचकर परिक्रमा की। कार्यक्रम में पहुंचे कन्नौज , राज्यमंत्री सदर विधायक असीम अरुण ने पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया । धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ से मानव को सत्य सनातन की प्राप्ति होती है।
  • कार्यक्रम में उपस्थित इंद्र नारायण द्विवेदी , सोनू दीक्षित , रोहित सिंह , अनिल तोमर,आलोक सिंह , संजय दीक्षित , जयकरण सिंह , सर्वेश सिंह तोमर , रघुराज सिंह , रामजी दुबे , कथा आचार्य अखिलेश द्विवेदी समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।