कन्नौज:-
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जलशक्ति स्वतंत्रदेव सिंह का जिले के नेताओ ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। मंत्री लखनऊ से आगरा जाते समय जैसे ही कट से गुजरे, अपने लोकप्रिय चहेते मंत्री को घेर लिया। स्वागत व कार्यकर्ताओं के प्रेम को देखते हुए कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। सबसे पहले सांसद सुब्रत पाठक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, हरिबक्स सिंह, तिर्वा नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन अवस्थी, छिबरामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम सिंह पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
