कन्नौज:-

15 सालों के बाद कन्नौज में हो रहे महोत्सव अलग-अलग चर्चाओं में विषय बना हुआ है। इसी क्रम में आज प्रशासन की ओर से पत्रकार सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के सभी इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया ने भाग लिया और अपने अपने विचार रखें। वही जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर डीएम व एसपी ने उनका सम्मान किया। जिलाधिकारी सुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि हम कार्यपालिका है तो पत्रकारों का भी अति सक्रिय योगदान रहता है प्रजातंत्रात्मक शासन चलाने में। आप लोग पूरी तरह से समाज को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने में महती भूमिका अदा करते रहे। मेरी शुभकामनाएं आप लोगो के साथ है। जो भी कार्यक्रम में आंशिक रूप से कमी रह गई है भविष्य में सुधार होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने अपने सराहनीय अंदाज में पत्रकारों को अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक होने पर बल दिया। महान विभूतियों के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि आप लोगो की ही महान विभूतियों ने भी समाज को निरंतर प्रगति के पथ पर चलने व नई दिशा प्रदान की है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार समर्जित अग्निहोत्री, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, प्रशान्त कुमार यादव ब्यूरो चीफ, प्रमोद दुबे, कुंवर देवेन्द्र सिंह, इरा अवस्थी आदि ने संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते वक्तागण