ब्लॉक मुख्यालय हसेरन से अति ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सरगौली में आयोजित श्री मद भागवत कथा के अंतिम दिन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पहुंच कर भाग लिया। पहुंचने पर कथा की प्रमुख आयोजक प्रिया त्रिपाठी ने जोर दार स्वागत किया। कथा व्यास गंगा नारायण त्रिपाठी ने श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास का भरोसा दिया। प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान राम कुमार त्रिपाठी सरस कथा वाचक पंडित विमलेश त्रिपाठी जीतू दीक्षित बबलू त्रिपाठी रामू कठेरिया आदि मौजूद रहे।