कन्नौज:-
क्षेत्र में करवाचौथ का व्रत बड़े ही श्रद्धा उल्लास के बीच मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत की तैयारियां शुरू कर दी।घर की सफाई तथा अपनी सजावट में पूरे दिन की व्यस्तता रही। हाथों पर मेंहदी व पति की दीर्घायु के लिए सारे दिन ईश्वर से कामना की गई। अब शाम के चांद के दीदार होने का इंतजार भर है। वहीं पति भी पत्नी के व्रत की तैयारी में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं, वे भी शाम के चांद का इंतजार कर रहे हैं। कब चांद निकले तब वह अपनी पत्नी को जल पिलाकर व्रत के समापन की रश्म पूरी करेगें । नादेमऊ, मढपुरा, हसेरन, राजपुर, खङिनी, सकतपुर आदि स्थानों से महिलाओं के धूमधाम से त्यौहार मनाने का समाचार मिला है। इस क्षेत्र में 7:58 मिनट पर चांद का उदय होगा हालांकि मौसम के अनुसार इस समय में थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

शाम को, महिलाएं करवा चौथ पूजा करने के लिए एकत्र होती हैं, करवा चौथ की कहानी पढ़ती हैं और चांद को देखकर उपवास खोलती हैं। जब चांद उगता है, तो वे इसे और अपने पति को एक चलनी के माध्यम से देखते हैं, चंद्रमा से प्रार्थना करते हैं और एक प्रसाद देते हैं। अंत में, वे व्रत समाप्त करने के लिए अपने पति के हाथों से भोजन का एक निवाला और पानी का घूंट लेती हैं। इसलिए चंद्रोदय का सही समय जानना जरूरी है।