कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन के कस्बा नादेमऊ मैन तिराहा स्थित बाला जी ऑटोमोबाइल्स के पास हाईमास्ट लाइट का शुभ उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया। पंडित ब्रह्मस्वरूप द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि द्वारा लाइट जलाकर कस्बे को सौगात मिली।
इस मौके पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत से अवीभूत श्री शाक्य सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से राजीव कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता, कौशलेंद्र कुमार उर्फ लवली गुप्ता, अर्जुन सिंह तोमर, पत्रकार अभिषेक सिंह भदौरिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।