कन्नौज:-
नादेमऊ श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन महाराज की महिमा का वर्णन किया गया। भक्तों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। भक्तों ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। नादेमऊ कस्बा के एवरेस्ट कोल्ड स्टोरेज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन सरस कथा वाचक आचार्य श्री श्री 1008 महंत हरभजन दास जी महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन लीला का मनमोहक वर्णन किया। गोवर्धन महाराज की कथा सुनाई। कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए।

महाराज जी ने अपनी अमृत रूपी वाणी से भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस मौके पर चंद्रकांता, प्रवीण सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, डॉ. विक्रम सिंह दिव्यांश सिंह, देवांग, इंजी. दिविज सिंह सहित भक्तों की भारी उपस्थिति रही।