कन्नौज:-
एमएलसी के चुनाव में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की ऐतिहासिक जीत पर जोरदार तरीके से जश्न मनाया गया। एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया गया।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नादेमऊ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जोरदार जश्न मनाया गया। श्री सिंह ने केन्द्र वा प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। इसके अलावा राघव दुबे, जितेंद्र सिंह राजावत, अर्जुन सिंह सहित कई लोगों ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। प्रमुख रूप से श्यामा प्रसाद द्विवेदी, जितेंद्र दीक्षित, नीरज राजपूत, सर्वेश कुमार शाक्य, पुष्पेन्द्र शाक्य, अजय कुमार सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।