कन्नौज:-
विकास खंड हसेरन के ग्राम बिलन्दपुर में पावन कथा का शुभारंभ 22 नवंबर दिन मंगलवार से होगा। कथा व्यास सुप्रसिद्ध सरस कथा वाचक पंडित विमलेश त्रिपाठी निराला द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। भगवान शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना का भव्य आयोजन होगा। विशाल भंडारे का आयोजन २9 नवंबर को होगा। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रमुख आयोजक वीरपाल सिंह पाल ने दी। उन्होंने क्षेत्र के सभी भागवत प्रेमियों से कथा स्थल पर कथा श्रवण करने के लिए जोरदार स्वागत सहित अनुरोध किया है।
