कन्नौज:-
सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर इंदरगढ़ मे भारत रत्न से विभूषित सरदार बल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किये। परिनिर्वाण दिवस पर आज श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौह पुरुष के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। राजीव कटियार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, योगेश सिंह सैनी, प्रताप सिंह, आकांक्षा वर्मा, शैल कुमारी शुक्ला, अमित कनौजिया, ओम नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
